ओला कैब वाले गए हड़ताल पर,हो सकती है परेशानी
रायपुर। टैक्सी की सेवाएं लेने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है इसलिए कि ओला कैब के मालिकों और ड्राइवरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। कंपनी से ड्राइवर और मालिकों के चल रहे विवाद की वजह से यह हालात बने हैं। अब जब तक ड्राइवरों और मालिकों की मांग कंपनी पूरी नहीं करती, तब तक ओला कैब के पहिए थमे रहेंगे।
शुक्रवार को हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कैब संचालकों ने बताया कि हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। कस्टमर से कंपनी पूरा फेयर लेती है लेकिन ड्राइवर या मालिक के हिस्से में जितने रुपए आने चाहिए वह ने नहीं दिए जाते। आॅर्डर कैंसिलेशन पर पहले 35 रुपए हमें मिलते थे। मगर अब इसे घटाकर कंपनी ने 22 रुपए कर दिया है।

पाठको की राय