Wednesday, October 21st, 2026

ओम प्रकाश राजभर ने की 137 सभाएं, तकिया कलाम रहा “ललका सांढ़”

 लखनऊ

2017 विधानसभा चुनाव से चर्चाओं में आए सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर इस चुनाव में भी गठबंधन से लेकर चुनाव प्रचार तक लगातार सुर्खियों में रहें। बेबाक बोल से मतदाताओं के बीच तालियां बटोरने की महारथ इन्होंने मंचों से दिखाई। पूरे 137 जुनावी सभाएं व रैलियां की। इस बार किसानों के फसलों की बर्बादी का कारण बनें छुट्टा पशुओं के बारे में इन्होंने “सीएम योगी का ललका सांढ़” तकिया कलाम की तरह हर जगह बोला।

इस चुनाव में सपा से गठबंधन से पूर्व इन्होंने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाकर अपनी ताकत का अहसास बड़े दलों को कराया। जिसके कारण सपा के करीब गए और 18 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला। हालांकि भाजपा ने भी इन्हें फिर से अपने साथ जोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व से ही इन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रैलियां शुरू कर दी थी।

राजभर ने अपनी हर चुनावी सभा में भाजपा को पिछड़ों दलितों का विरोधी करार देने की कोशिश की। घरेलू बिजली 300 यूनिट मुफ्त, जातिवार जनगणना, निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा, सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू करना, निःशुल्क इलाज, 11 लाख सरकारी नौकरी देने, आईटी सेक्टर में 22 लाख रोजगार देने, अपराध व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का वादा करते रहे। 

 

Source : Agency

पाठको की राय