Tuesday, October 20th, 2026

ओबामा सरकार ने जानबूझ कर दी थी आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े संगठन को फंडिंग: अमेरिकी रिपोर्ट 

 नई दिल्ली 
अमेरिकी संसद समिति की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन ने जानबूझकर पैन-इस्लामिक प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा के एक सहयोगी को फंडिग की थी। ओबामा प्रशासन और आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े संगठन की फंडिंग को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में ऐसा सनसनीखेज दावा किया गया है, जिससे अमेरिकी का राजनीति में भूचाल आ सकता है। रिपोर्ट सीनेट की वित्त समिति के अध्यक्ष चक ग्रासले (आर-आयोवा) के कार्यालय द्वारा ओबामा प्रशासन को 200  मिलियन अमेरिकी डॉलर के अप्रूवल के आधार पर जांच पर आधारित है। 

ये फंड एक अमेरिकी सहायता संगठन वर्ल्ड विजन को अल-कायदा से एफीलेटेड इस्लामिक रिलीफ एजेंसी (ISRA) के लिए दिए जाने का आरोप है। संयोग से, वर्ल्ड विजन भारत में भी काम करता है और 'इंटरएक्शन' का सदस्य है, जो अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठनों का सबसे बड़ा गठबंधन है। पिछले साल आईएएनएस ने एक बड़े खुलासे में बताया था कि कैसे अमेरिकी सरकार की एजेंसियां ​​पाकिस्तान और मध्य पूर्व में स्थित इस्लामिक चैरिटीज को इंटरएक्शन के जरिए फंडिंग कर रही हैं।

इंटरएशन के टुगेदर प्रोजेक्ट में सबसे विवादास्पद इस्लामिक चैरिटी शामिल हैं, जिसमें हेल्पिंग हैंड फॉर रिलीफ एंड डेवलपमेंट (एचएचआरडी) शामिल है, जो कश्मीर में भारत के खिलाफ निर्देशित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के धर्मार्थ और राजनीतिक विंग के साथ काम करता है।

 

#अमेरिकी रिपोर्ट 

Source : Agency

पाठको की राय