Sunday, October 25th, 2026

ऑक्सीजन की कमी के चलते 12 मरीजों को किया डिस्चार्ज 

पटना 
बिहार की राजधानी पटना में भागवत नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ओम पाटलिपुत्रा ने मंगलवार को एक साथ 12 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जैसे ही इसकी सूचना जिला प्रशासन को मिली, डीएम के आदेश पर अस्पताल की छानबीन की गई। इसमें पता चला कि बगैर अनुमति के अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का उपचार हो रहा था। इस मामले में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।

डीएम ने बताया कि भागवत नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पहले मरीजों को भर्ती कर लिया गया जो कोरोनावायरस से संक्रमित है। उसके बाद ऑक्सीजन नहीं होने का कारण बताकर उन्हें डिस्चार्ज किया जाने लगा। मरीज के परिजन अचानक परेशान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी। इस मामले की छानबीन कराई गई तो पता चला कि अस्पताल को कोविड मरीजों के उपचार की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद भी मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, जो आदेश का उल्लंघन है। इसीलिए एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जो बुधवार को जांच करेगी। 
 

 

#ऑक्सीजन

Source : Agency

पाठको की राय