एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से ढाई लाख उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार
रायपुर
पिछले दिनों जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से पलक झपकते ही ढाई लाख रुपये उड़ाने वाले ओड़िशा के उठाईगिरी को पुलिस ने भाठागांव से आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से नकदी डेढ़ लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल किए गए मोटर सायकिल को बरामद किया।
एएसपी सिटी लखन पटले एवं एएसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मूलत: ओड़िशा के गंजाम जिले में रहने वाला एन. कृष्णा राजू रेड्डी (38) भिलाई के सेक्टर-5 के स्ट्रीट नंबर तीन के ब्लॉक चार में रह रहा था। जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक से रकम उड़ाने से पहले उसने अंदर और बाहर में बकायदा रेकी की इसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद बाहर खड़ी अपनी बाइक से भाठागांव लौट गया।
थी। आरोपी रेड्डी कम्प्यूटर हार्डवेयर का काम करता है और खुद की पहचान छिपाने के उद्देश्य से चोरी की घटना में दूसरे का मोबाइल और बाइक इस्तेमाल करता था। उसने चोरी की घटना को अंजाम देने रायपुर, दुर्ग एवं राजनांदगांव में स्थित बैंक के अंदर-बाहर घुम-घुमकर रेकी की थी। इसके बाद राजधानी रायपुर के सबसे व्यवस्तम मार्ग में स्थित जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक के कैश काउंटर से पलक झपकते ही ढाई लाख रुपये उठाकर वहां से रवाना हो गया। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने साइबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, जमील खान, कुलदीप द्ववेदी, कांस्टेबल अनूप मिश्रा, संतोष सिन्हा एवं सुरेश देशमुख को छानबीन में लगाया और आखिरकार वह ज्यादा दिन की छिप नहीं सका और आज भाठागांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के बारे में पुलिस ने बताया कि साल 2011 में दुर्ग जिले के कोतवाली इलाके में स्थित कांकरिया ज्वेलर्स में चोरी के मामले में वह जेल जा चुका है। इसी साल राजनांदगांव के लालबाग क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये की चोरी की थी। इस मामले में वह अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। जबकि राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी में भी साल 2018 में बैंक से लाखों की नगदी चोरी मामले में भी उसकी संलिप्पता सामने आई है। चोरी के अन्य घटनाओं के बारे में उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पाठको की राय