Monday, October 19th, 2026

एसबीआई ने बॉन्ड बिक्री से 60 करोड़ डॉलर जुटाए

मुंबई
 देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने गुरुवार को बताया कि उसने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को 1.80 प्रतिशत के कूपन पर बॉन्ड बेचकर 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

मुंबई, सात जनवरी (भाषा) देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने गुरुवार को बताया कि उसने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को 1.80 प्रतिशत के कूपन पर बॉन्ड बेचकर 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

निर्गम को 2.1 गुना अभिदान मिला और यह बैंक के 10 अरब डॉलर के मध्यावधि पत्र कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी रेटिंग को मूडीज ने बुधवार को वापस ले लिया था।

बैंक ने एक बयान में कहा कि 5.5 वर्ष का यह निर्गम अमेरिकी डॉलर में है और इसका मूल्य निर्धारण अमेरिकी ट्रेजरी के मुकाबले 140 आधार अंक (बीपीएस) पर किया गया। बयान के मुताबिक देश के किसी भी नियमन एस/ 144ए निर्गम के लिए इस परिपक्वता पर यह सबसे कम मूल्य निर्धारण है।

इस हफ्ते की शुरुआत में एक्जिम बैंक ने 2.25 प्रतिशत के कूपन पर एक अरब अमरीकी डालर की बिक्री की थी।

 

#एसबीआई

Source : Agency

पाठको की राय