Friday, October 23rd, 2026

एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2018 के नतीजे जारी, 18875 उम्मीदवार सफल घोषित

नई दिल्ली
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंड्री स्तरीय भर्ती परीक्षा 2018 (CHSL) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा का दिसंबर में टाइपिंग और डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट हुआ था। इस परीक्षा में 18875 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैंं। जुलाई में हुई लिखित परीक्षा में एसएससी मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूपी और बिहार के 438645 परीक्षार्थी शामिल हुए। हालांकि परीक्षा के लिए कुल 848903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 

 

#एसएससी सीएचएसएल परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय