Wednesday, October 21st, 2026

एसएसपी ने तीन आरक्षकों को थमाया नोटिस


रायपुर। विभागीय प्रमोशन न होने खफा राजधानी में अलग-अलग जगहों पर पदस्थ तीन पुलिस आरक्षकों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डाल दिया जिसमें उन्होने डीजीपी के खिलाफ तल्खी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था।  मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई , जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर आरक्षकों को नोटिस जारी कर सप्ताह भर के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दरअसल,शिकायत मिलने पर एसएसपी अजय यादव ने मामले की जांच कराई। ग्रामीण एएसपी तारकेश्वर पटेल की जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया है।जिन सिपाहियो को नोटिस जारी किया गया है, उनमें डीडीनगर पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक इंद्रजीत नेताम के अलावा रायपुर रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रदीप पटेल, तेलीबांधा थाना आरक्षक लीलाधर राजपूत शामिल हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय