Wednesday, October 21st, 2026

एशिया के टॉप-65 और देश के टॉप-6 में आईआईटी कानपुर

कानपु
आईआईटी कानपुर वर्ष 2022 में एशिया के टॉप-65 तो देश के टॉप-6 संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है। बुधवार को जारी हुई क्यूएस एशिया रैंकिंग में आईआईटी कानपुर ने पिछले तीन वर्षों की रैंक में सुधार करते हुए एशिया में 64वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं देश में 6ठें स्थान पर है। पिछले चार वर्षों की तरह इस बार भी देश में आईआईटी बांबे ही टॉप पर है।

दुनिया की प्रतिष्ठित रैंकिंग में से एक क्यूएस एशिया रैंकिंग में आईआईटी कानपुर के सुधार से संस्थान उत्साहित है। वर्ष 2021 में आईआईटी कानपुर दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी एक पायदान पीछे रह जाने से देश में सातवें स्थान पर था। मगर इस बार सुधार करते हुए 53.1 ओवरआल स्कोर के साथ एशिया में 64वां और देश में 6वां स्थान प्राप्त किया है। देश में दूसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली, तीसरे पर आईआईटी मद्रास, चौथे पर आईआईएससी बंगलुरू, पांचवें पर आईआईटी खड़गपुर और सातवें पर दिल्ली यूनिवर्सिटी है।

 

#आईआईटी कानपुर

Source : Agency

पाठको की राय