Wednesday, October 21st, 2026

एयरबस को कोरोना महामारी के बीच 1.3 अरब डॉलर का घाटा

नई दिल्ली 
यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने कहा है कि महामारी के कारण विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व वैश्विक मंदी के चलते उसे 1.1 अरब यूरो (1.3 अरब डॉलर) का नुकसान हुआ, जबकि उसे 2021 में सैकड़ों विमानों की आपूर्ति करने और मुनाफे में आने की उम्मीद है। कंपनी के सीईओ गिलौम फाउरी ने गुरुवार को कहा कि पिछले साल कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद से बहुत दूर था और लगातार यात्रा प्रतिबंधों के कारण विमानन उद्योग को विपरीत हालात का सामना करना पड़ा। एयरबस ने जून में अपने कर्मचारियों की संख्या में 15,000 की कटौती करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, "संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके साल भर बने रहने की आशंका है। एयरबस का अनुमान है कि उद्योग 2023-25 से पहले महामारी से पहले के स्तर पर शायद न पहुंच सके।"

 

#एयरबस

Source : Agency

पाठको की राय