Wednesday, October 21st, 2026

एम्स से सरोना स्टेशन की दूरी अब मात्र 200 मीटर,सांसद सोनी की पहल से मिली सौगात

रायपुर
सांसद सुनील सोनी के सहयोग से राजधानीवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। उनकी अनुशंसा पर एम्स को सरोना स्टेशन से जोड?े का काम शुरू हुआ था। एम्स व सरोना स्टेशन की दूरी पहले 2-3 किलोमीटर पूरा कर जाना पड़ता था अब यह मात्र 200 मीटर ही चलना पड़ेगा। इस सड़क व एम्स के गेट नंबर 6 का लोकार्पण अवसर पर सांसद सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सांसद बनने के बाद जिस पहले कार्य की शुरूआत उनके द्वारा की गई थी आज पूरा हुआ। इसके लिए उन्होने एम्स प्रबंधन, रेलवे व रायपुर नगर निगम को धन्यवाद दिया।

 

#एम्स

Source : Agency

पाठको की राय