Wednesday, October 21st, 2026

एम्स पटना में मरीजों के लिए जल्द ही शुरू होंगी सामान्य ओपीडी सेवाएं

पटना
बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स पटना में अगले सप्ताह से सामान्य ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो सकती हैं। कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या और कोविड वार्ड में मरीजों की संख्या में लगातार कमी आने के कारण एम्स प्रशासन जल्द ही इस संबंध में निर्णय ले सकता है। इसके लिए आज यानी सोमवार को एम्स प्रशासन व वरीय चिकित्सकों की एक बैठक होनेवाली है।

 एम्स के एक वरीय चिकित्सक ने बताया कि अभी सीमित ओपीडी सेवा जारी है और इसके माध्यम से मरीजों की भर्ती भी हो रही है। लेकिन कई विभागों में अभी पूरी क्षमता से इसकी शुरुआत नहीं हो पाई है। कोविड अस्पताल बनने के बाद पिछले महीने ही कुछ विभागों में ओपीडी सेवा शुरू की गई है। जल्द ही सभी विभागों में पूर्ण क्षमता के साथ ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। एम्स अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि अभी कोविड वार्ड में मरीजों की संख्या पर नजर रखी जा रही है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले एक सप्ताह में सभी सेवाएं पूर्व की भांति सामान्य हो सकती हैं।

 

#एम्स पटना

Source : Agency

पाठको की राय