Wednesday, October 21st, 2026

एमएसएमई विभाग को “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” श्रेणी में प्रतिष्ठापूर्ण “गोल्ड स्कॉच अवार्ड”

भोपाल

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग को “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” श्रेणी में प्रतिष्ठापूर्ण “गोल्ड स्कॉच अवार्ड” प्राप्त हुआ है।

यह पुरस्कार विभाग की राज्य में एमएसएमई के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए वृहद् स्तर पर क्लस्टर विकास की पहल का परिणाम है। “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” कैटेगरी में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में से एक था। एमएसएमई के मामले में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है जिसकी अपनी राज्य क्लस्टर विकास नीति है। विभाग खुली बोली यानि ओपन बिड प्रक्रिया के माध्यम से संभावित उद्यमों हेतु भूमि उपलब्ध कराता है। विभाग ने राज्य में समग्र एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य पहलें भी प्रारंभ की हैं।इनमे स्वरोजगार योजना और स्टार्टअप नीति शामिल है। इस दिशा में निरंतर प्रयासों के माध्यम से, विभाग राज्य में आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार के नवीन अवसर सृजित करने में योगदान दे रहा है।

 

 

#“ईज ऑफ डूइंग बिजनेस”

Source : Agency

पाठको की राय