Sunday, October 25th, 2026

एमएलसी टुन्‍ना पांडे बोले-बीजेपी में निलंबित होने का कोई महत्‍व नहीं 

 पटना  
भाजपा से निलम्बित विधान परिषद सदस्‍य (एमएलसी) टुन्ना पांडे ने पार्टी से अपने निलम्‍बन को महत्‍वहीन बताते हु्ए कहा कि वह अब भी पार्टी में हैं। उन्‍होंने कहा कि निलम्‍बन से कोई फर्क नहीं पड़ता। लालू यादव के साथ जाने की अटकलों पर उन्‍होंने कहा कि एक भी विपक्ष के तमाम नेताओं से हमारे अच्‍छे सम्‍बन्‍ध रहे हैं। 

लालू यादव और शहाबुद्दीन के परिवार से 1990 से उनके रिश्‍ते हैं। ये रिश्‍ते तो बने रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि सीएम नीतीश का काम उन्‍हें अच्‍छा नहीं लगा। एक साल पहले ही स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सामने टाउन हॉल में मैंने बोल दिया था कि अब एमएलसी का चुनाव नहीं लड़ेंगे। टुन्‍ना पांडे का एमएलसी का कार्यकाल अगले महीने ख़त्म हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा में निलंबित होने का कोई महत्व नहीं है। पार्टी से नोटिस मिली थी उसका जवाब दे दिया है। 

 

#एमएलसी टुन्‍ना

Source : Agency

पाठको की राय