Monday, October 19th, 2026

एनसीसी में गोल्ड मेडल लाना सबसे बड़ी उपलब्धि है - कर्नल राहुल वर्मा

मुरैना
शासकीय महाविद्यालय जौरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कैडेट कोर बी सर्टिफिकेट कैम्प का समापन कैम्प कमान्डेंट कर्नल श्री राहुल वर्मा के उद्बोधन के बाद सम्पन्न हुआ।

श्री वर्मा ने केंप को संबोधित करते हुए कहा है कि एनसीसी में गोल्ड मेडल लाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद तो जिंदगी ही बदल जाती है। उन्होंने कहा कि डिग्री काॅलेज जौरा के छात्र श्री दुर्गेश राठौर ने भी गोल्ड मेडल जीते और आर्मी जैसे महत्वपूर्ण शिविर में भाग लिया और जौरा कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का बी सर्टिफिकेट लेना कोई मामूली बात नहीं है, इसके लिए सभी केडेट्स को बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसका सर्टिफिकेट कोई खेरात में नहीं मिलता। युवा वर्ग में उत्सुकता होना बहुत जरूरी है। तथा इसके लिए टीम वर्क होना बहुत जरूरी है।

इस से पूर्व कैम्प के अंतिम दिन में जौरा एसडीएम श्री नीरज शर्मा ने केंप का निरीक्षण किया और नशा मुक्ति पर एक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तथा एसडीएम श्री शर्मा ने केंप के निरीक्षण के दौरान केंप की बहुत बहुत प्रसंशा की। केंप के अंतिम दिन केडेट्स के ड्रिल, शस्त्र प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास की विस्तार से जानकारी मेजर डॉ एचएन सिंह हाड़ा और मेजर श्री राजवीर सिंह किरार ने दी।

केडेट्सो द्वारा नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया। समापन के दौरान केंप कमांडर कर्नल श्री राहुल वर्मा, डिप्टी केंप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह, सूबेदार इरावत सिंह, सूबेदार नागेश कुमार, सूबेदार निर्मल जमातिया, बीएच एम दशरथ सिंह, हवलदार सुभाषचन्द्र, मोहन सिंह, विनय कुमार, टीके पाल, बीरेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार, हवलदार जगतार सिंह, मेजर डॉ एचएन सिंह हाड़ा, और क्वार्टर मास्टर मेजर राजवीर सिंह किरार, गौरव गुप्ता, एनके शर्मा, ड्राइवर दिलीप, दाताराम, अमर सिंह मौजूद थे।

 

#एनसीसी#कर्नल राहुल वर्मा

Source : Agency

पाठको की राय