Tuesday, October 20th, 2026

एक शाम, देश के नाम कार्यक्रम आज


रायपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महिला एवं युवा विंग के द्वारा एक शाम, देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को बुढ़ातालाब गार्डन में शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया गया है। इस दौरान पांच शहीद परिवारों का सम्मान करने के साथ ही डांस इंडिया डांस के विजेता कमलेश पटेल भी सेलिब्रिटी के रुप में उपस्थित रहेंगे। लाइव बैंड के साथ प्रतिभाशाली बच्चो के द्वारा देशभक्ति गानों की प्रस्तुति देने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पूर्व महापौर एजाज देबर एवं संरक्षक, पार्षद, एमआईसी सदस्य संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत विभाग के आकाश तिवारी के द्वारा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राहुल खुबचंदानी, आकाश दुदानी एवं अनिल जोतसिंघानी उपस्थित थे।

कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजर एवं अनलॉक-पांच के नियमानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यकम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, जिसका शुल्क 100 रुपये रखा गया है। इसके लिए 81031 91845 पर कॉल करके अपना रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

 

#एक शाम#देश

Source : Agency

पाठको की राय