Wednesday, October 21st, 2026

एक और खौफनाक हत्या से दहला पटना, मुखिया के ऑफिस में मिला युवक का सिर कटा शव

पटना
बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर खौफनाक मर्डर का गवाह बना है। दरअसल गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बैरिया स्थित बैरिया पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव के कार्यालय में युवक का धड़ से अलग सिर लटका पाया गया। मृत युवक की पहचान संपतचक बैरिया निवासी अनिल पंडित के 23 वर्षीय बेटे रविकांत कुमार के रूप में की गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पटना-मसौढ़ी मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया है। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साए ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी है। ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने बैरिया पंचायत के मुखिया रामनाथ यादव और उसके सहयोगी सनी कुमार पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी मुखिया और उसका सहयोगी फरार है। पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक रविकांत रामनाथ मुखिया के यहां स्टाफ के रूप में काम करता था। चर्चाओं के मुताबिक  प्रेम-प्रसंग को लेकर ही रविकांत की हत्या की गई है।

 

#एक

Source : Agency

पाठको की राय