Wednesday, October 21st, 2026

ऋषभ पंत और बेन स्टोक्स मैदान पर भिड़े, अंपायर को करना पड़ा बीचबचाव

नई दिल्ली 
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन दोनों ही टीमों के लिए मिलाजुला रहा। पहले दो सेशन अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद भारतीय टीम ने आखिरी सेशन में लगातार तीन विकेट गंवाए और दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 161 रनों की पारी खेली, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाए। पहले टेस्ट की तरफ पंत एकबार फिर से ताबड़तोड़ बललेबाजी करते दिखाई दिए और पांच चौके और एक छक्के की मदद से वह 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। पारी के आखिरी ओवर से पहले पंत और बेन स्टोक्स के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। 

दरअसल, यह घटना हुई पारी के 87वें ओवर के दौरान, जब जो रूट गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर ऋषभ पंत मौजूद थे। पंत रूट की गेदों पर बड़ा शॉट लगाने से बच रहे थे और बॉल को डिफेंस कर रहे थे। स्लीप में फील्डिंग कर रहे बेन स्टोक्स पीछे खड़े होकर पंत पर कमेंट किए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर पंत ने तब तक बल्लेबाजी करने से इनकार कर दिया, जबतक स्टोक्स चुप नहीं हो जाते हैं। इसके बाद, पंत ने रूट के ओवर की आखिरी दो गेंदें खेली। पंत ने पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह मामला यही खत्म नहीं हुआ, रूट के ओवर के बाद क्रीज क्रॉस करते समय बेन स्टोक्स और पंत एकबार एकबार एक दूसरे के आमने-सामने दिखाई दिए और बात इतनी बढ़ गई कि अंपायर को बीचबचाव के लिए आना पड़ा। भारत की टीम ने आखिरी सेशन में अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवाए, जिसमें रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे का विकेट भी शामिल रहा। रोहित को जैक लीच और रहाणे को मोईन अली ने आउट किया। वहीं, कप्तान जो रूट ने रविचंद्रन अश्विन को चलता किया। 
 

 

#ऋषभ पंत

Source : Agency

पाठको की राय