Friday, October 23rd, 2026

उरई बस स्टॉप पर फिल्मी स्टाइल में अपहरण, 

 उरई 
यूपी के उरई के कदौरा में शुक्रवार सुबह बस स्टॉप में उस वक्त हड़कम्प मच गया कि जब कार सवार आधा दर्जन युवकों ने बस स्टॉप से फिल्मी स्टाइल में एक युवक को जबरन कार में डाल लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक कार फर्राटा भरते हुए हमीरपुर की ओर निकल गई गई ।

बस स्टॉप पर सुबह एक युवक कंधे पर बैग लटकाए कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। अचानक झांसी के नंबर की एक कार आई और कार से निकले आधा दर्जन युवकों ने उक्त युवक को दबोच लिया। युवक को घसीटकर जबरन उन्होंने कार में डाला और हमीरपुर की ओर भाग निकले। पांच मिनट में हुई पूरी घटना को लोग तमाशबीन बने देखते रहे, कुछ लोगों ने मोबाइल जरूर चमकाए और फोटो खींची फिलहाल न तो अपहृत युवक की पहचान हुई है और न उसको ले जाने वालों की। अभी तक किसी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी नहीं की है।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय