Sunday, October 25th, 2026

उप पंजीयक कार्यालय 27 अगस्त को भी खुलेंगे

भोपाल

जन-सामान्य की सुविधा और राज्य शासन के राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी उप पंजीयक कार्यालय सार्वजनिक अवकाश के दिन 27 अगस्त 2022 को भी खुले रहेंगे।

महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा आज इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए है। सभी क्षेत्रीय उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं जिला पंजीयकों को निर्देश दे दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अगस्त माह में सार्वजनिक अवकाश अधिक संख्या में होने एवं अति-वृष्टि से अचल संपत्ति के दस्तावेज के पंजीयन में बाधा आई। जन-सामान्य अब अवकाश के दिन भी पंजीयन करा सकेंगे।

 

 

#उप पंजीयक

Source : Agency

पाठको की राय