Tuesday, October 20th, 2026

उद्धव सरकार पर हमला, कहा- राज्य में ना साधु सुरक्षित ना ही जवान: बीजेपी 

मुंबई
महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, इस बीच वहां पर नौसेना के एक जवान को जिंदा जलाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को जवान सूरज कुमार दुबे एक नाले में जख्मी हालत में मिले थे, लेकिन बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार फिर से विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। साथ ही बीजेपी ने इस घटना के लिए उद्धव सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

महाराष्ट्र बीजेपी के नेता राम कदम के मुताबिक उद्धव ठाकरे के सीएम बनने के बाद से पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। पालघर में साधुओं की जो हत्या हुई थी, उसका इंसाफ हुआ नहीं और अब जवान की हत्या का मामला सामने आ गया। ऐसे में देखा जाए तो महाराष्ट्र में ना तो जवान सुरक्षित हैं और ना ही साधु। इसके अलावा ट्विटर पर उन्होंने पंढरपुर का एक वीडियो शेयर किया है। राम कदम का आरोप है कि वहां पर पुलिस की मौजूदगी में एक शख्स को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पीटा। 

दरअसल सूरज कुमार दूबे आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशिप ट्रेनिंग एस्टेब्लिशमेंट में तैनात थे। 30 जनवरी को वो छुट्टी पूरी कर ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। रांची से वो फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद पहुंचे, इसके बाद उनका फोन ऑफ हो गया और ना ही उनका कुछ पता चला। तब जाकर उनके परिजनों ने झारखंड के पलामू में शिकायत दर्ज करवाई। इस बीच शुक्रवार को वो घायल अवस्था में एक नाले में मिले। आनन-फानन में उनको नौसेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में ये किडनैपिंक का मामला माना जा रहा है। 

 

#बीजेपी 

Source : Agency

पाठको की राय