Tuesday, October 20th, 2026

उत्तरकाशी में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तरकाशी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार और सोमवार की आधी रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:50 पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 3.1 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

बता दें कि इससे पहले 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रात 10 बजकर 02 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि भूकंप की वजह से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

इससे पहले महाराष्ट्र के सांगली में गुरुवार शाम करीब 5:18 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जानकारी के मुताबिक वहां 2.7 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी भीतर देखा गया है.

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय