Thursday, October 22nd, 2026

उत्तर बिहार को मिलेगा एक और नया एनएच, बिदुपुर से पूर्णिया तक बनेगा फोरलेन हाईवे

पटना 
उत्तर बिहार को एक और नया नेशनल हाईवे मिलेगा। कोसी और पूर्णिया प्रमंडल को पटना से सुगम सम्पर्कता प्रदान करने के लिए ग्रीनफील्ड यानी एक नई फोर लेन सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क की शुरुआत वैशाली के बिदुपुर से होगी जो पूर्णिया में समाप्त होगी। पथ निर्माण विभाग अभी इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस सड़क का निर्माण पूरा किया जाएगा।

भारतमाला परियोजना के तहत अभी गया के जीटी रोड से पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर को जोड़ने के लिए बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे आमस-दरभंगा का निर्माण हो रहा है। इसका विस्तार जयनगर तक होना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए अभी जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में विभाग ने पाया कि इस सड़क के बन जाने पर भी कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के लोगों को पटना आने-जाने में अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। इसका मूल कारण यह है कि कोसी व पूर्णिया प्रमंडल के जिलों का पटना आने-जाने के लिए सीधी सम्पर्कता नहीं है। 

 

 

#फोरलेन हाईवे

Source : Agency

पाठको की राय