उत्तर प्रदेश में आज से कई प्रमुख शहरों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार (5 जनवरी) सुबह 10 बजे से ड्राई रन शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश के आज से कई प्रमुख शहरों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो रहा है।सरकार ने कहा है कि दो सत्रों में पूरी होने वाली ड्राई रन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए हेल्थ वर्कर्स को ट्रेनिंग दे दी गई है।
सरकार की ओर सभी संभागीय आयुक्तों और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सीरिंज, वैक्सीन, AEFI किट और लॉजिस्टिक्स बताए गए सभी ड्राई रन सेंटर पर वक्त पर पहुंचाया जाए।उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन के दौरान टीकाकरण के अभियान का जायजा लिया जाएगा। इस बात का पता लगाया जाएगा कि कोरोना वैक्सीन के अभियान में क्या-क्या दिक्कतों का सामना करना होगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि वेटिंग और ऑब्जर्वेशन एरिया में लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि टीकाकरण टीम 45 मिनट पहले ड्राई रन साइट पर पहुंच जाए।
सरकार ने कहा है कि ड्राई रन सेशन शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से चलाया जाए। सरकार ने ये भी निर्देश दिया है कि भंडारण, साइट पर परिवहन और वास्तविक टीकाकरण के दौरान वैक्सीन की सुरक्षा की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से देशभर में हाल ही में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया था। जो सफल रहा है। हालांकि उसमें कुछ कमियां भी सामने आई हैं जिसको दूर किया जाएगा।भारत ड्रग कंट्रोलर ने हाल ही में कोरोना के दो वैक्सीन को मंजूरी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के आखिर या फरवरी में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

पाठको की राय