उत्तर प्रदेश के 21 फीसद लाभार्थियों को अभी नहीं मिली PM Kisan की किस्त
उत्तर प्रदेश
पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किस्त (दिसंबर-मार्च) का अभी भी करोड़ो किसानों का इंतजार है, हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 करोड़ किसानों के खातों में 25 दिसंबर को 18000 करोड़ रुपये भेज चुके हैं। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के 21 फीसद, पंजाब के 22 फीसद, गुजरात के 23 फीसद, झारखंड के 29 फीसद लाभार्थी किसानों तक 2000 रुपये की इस वित्तीय वर्ष की तीसरी किस्त नहीं पहुंची है। बता दें मौजूदा समय में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 11 करोड़ 45 लाख लाभार्थी हैं।
Source : Agency

पाठको की राय