Tuesday, October 20th, 2026

उड़द के भाव में कमी, मसूर महंगी, मूंगफली तेल-सोयाबीन रिफाइंड में तेजी

इंदौर
इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। मसूर 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। आज मूंग की दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। जबकि तेल बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल 20 रुपये एवं सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी हुई। आज पाम तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगा बिका। कपास्या खली के भाव में 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम कम हुए।

 

Source : Agency

पाठको की राय