Tuesday, October 20th, 2026

उज्जैन में गैस बॉटलिंग टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत 

उज्जैन
उज्जैन में टैंक की सफाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार को सामने आया, जब मजदूर उज्जैन स्थित घाटिया इलाके में गैस बॉटलिंग प्लांट में टैंक की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान दो मजदूर टैंक में गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि मजदूरों के शव को बाहर निकालने की कोशिश जारी है, लेकिन यह काफी मुश्किल है, हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि शवों को बाहर निकाला जाए।

 

#दो मजदूरों की मौत 

Source : Agency

पाठको की राय