Tuesday, October 20th, 2026

ई श्रीधरन ऐलान किया है कि वो बीजेपी में शामिल होने वाले, BJP सांप्रदायिक नहीं, देश प्रेम करने वाली पार्टी

केरल
बीजेपी में शामिल होने की बात 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन कहा कि बीजेपी कोई सांप्रदायिक पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश प्रेम करने वाली पार्टी है। केरल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर 88 साल के ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की बात कही है। ई श्रीधरन ऐलान किया है कि वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। ई श्रीधरन ने ये भी कहा है कि अगर बीजेपी केरल में सत्ता में आती है तो वह मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा है कि अगर भाजपा चाहेगी तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पार्टी कहेगी तो मुख्यमंत्री का पद भी संभाल सकते हैं। 
 
 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन ने कहा, BJP कोई सांप्रदायिक पार्टी नहीं है और ना ही मैं उसे किसी सांप्रदायिक पार्टी के तौर पर देखता हूं। बीजेपी तो एक देश प्रेम करने वालों की पार्टी है। ई श्रीधरन ने कहा कि केरल में हिन्दू और ईसाई लड़कियों को बहलाने-फुसलाने का काम किया जा रहा है, जिसे बीजेपी लव जिहाद का नाम देती है।
 
बीजेपी में क्यों शामिल होना चाहते हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन ने कहा, कुछ बहुत अच्छे कारण हैं कि मैंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया। पहले और सबसे महत्वपूर्ण, केरल में, दो अन्य प्रमुख दल हैं जो केरल में वैकल्पिक रूप से शासन कर रहे हैं। एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) और यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) लेकिन, पिछले 15-20 वर्षों के दौरान, वे राज्य में कोई ठोस सुधार लाने या लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में सफल नहीं हुए हैं। पिछले 20 वर्षों के दौरान केरल में एक भी उद्योग नहीं आया है और लोग भ्रष्टाचार और घोटालों में लगे हुए हैं। अभी तक मैं अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों को लेकर बहुत व्यस्त था। लेकिन मैं अभी भी समाज और खासकर अपने राज्य केरल के लिए कुछ करना चाहता हूं।'

 

 

#ई श्रीधरन

Source : Agency

पाठको की राय