Tuesday, October 20th, 2026

इसरो के इंजीनियर ने 22 साल पुरानी कार को बना दिया खुदाई मशीन 

नई दिल्ली
इसरो इंजीनियर ने अपनी देवू मतीज कार के पिछले हिस्से में कुछ बदलाव किया और लोहे की पाइप और हाइड्रोलीक की मदद से इसे खुदाई करने वाली मशीन में बदल दिया। यह कार अब ठीक जेसीबी की खुदाई करने वाली मशीन के जैसे काम करती है। अक्सर लोग पुरानी कार बेच देते हैं या अधिक पुरानी होने के कारण वह कबाड़ हो जाती है। हालांकि, इसरो के एक इंजीनियर ने अपनी 22 साल पुरानी कार के साथ कुछ ऐसा किया है जिससे वह आज कई लोगों के काम आ रही है।

 इस वैज्ञानिक ने अपनी पुरानी पड़ी कार में कुछ बदलाव कर इसे खुदाई करने वाली मशीन बना दिया है। दरअसल, इंजीनियर ने जब अपने लिए नई कार खरीद ली, तो अपनी 20 साल पुरानी कार से लगाव के कारण वह उसे बेचे नहीं पाए। ऐसे में पुरानी कार को उपयोग में लाने के लिए उन्होंने इसे मॉडिफाई कर एक खुदाई मशीन में बदलने की योजना बनाई ताकि जरूरत पड़ने वह उससे काम ले सकें।

वह बताते हैं कि इस मशीन का एक्सकवेटर 14 फीट की लंबाई और गहराई तक खुदाई कर सकता है। एक्सकवेटर एक बार में 500 किलो मिट्टी की खुदाई कर सकता है। इंजीनियर ने बताया कि कार को मॉडिफाई कर एक्सकवेटर बनाने में उन्हें दो महीनों का समय लग गया। इस कार को उन्होंने अपनी पत्नी के लिए 20 साल पहले ख़रीदा था और उस समय ये कार सेकंड हैंड थी।

 

#खुदाई मशीन 

Source : Agency

पाठको की राय