इस वर्ष पुलिस विभाग से 22 अफसरों की होगी सेवा निवृत्ति
रायपुर। वर्ष 2021 में पुलिस विभाग से अलग-अलग महीनों में 22 लोगों की सेवा निवृत्ती होगी जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,उप अधीक्षक तथा नगर अधीक्षक शामिल हैं। सबसे पहले सेवानिवृत्त होने वाले अफसरों में उत्तर कुमार चंद्रवंशी हैं जो इसी माह 31 जनवरी को सेवा निवृत्त होगें वहीं साल के अंत में सुयेब अहमद खान 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले अंतिम अफसर होगें।
उत्तर कुमार चंद्रवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 31 जनवरी, टीकाराम कंवर उपपुलिस अधीक्षक 28 फरवरी, अब्दुल कादिर खान उपपुलिस अधीक्षक मुंगेली 28 फरवरी, राजीव वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विआसू, पुलिस मुख्यालय रायपुर 31 मई, अजीत कुमार यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई 31 मई, शौकत अली उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग 31 मई, बलबीर सिंह रावत उपपुलिस अधीक्षक विआसू पुलिस मुख्यालय रायपुर 31 मई, सत्येंद्र पांडेय उपपुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर 31 मई, रामनारायण यादव नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर 31 मई, प्रवीर चंद्र तिवारी उपपुलिस अधीक्षक क्राइम दुर्ग 30 जून, सुश्री सुमंत्रा मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा 30 जून, संध्या द्धिवेदी उपपुलिस अधीक्षक तकनीकी शाखा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर 30 जून, उदेराम ठाकुर उपपुलिस अधीक्षक पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण रायपुर 31 जुलाई, सुरेश कुमार भोई सहायक सेनानी 19वीं वाहिनी करनपुर बस्तर 31 जुलाई, प्रवीण चंद्र राय उपपुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू बिलासपुर 31 जुलाई, डीके सिंह उप सेनानी 10वीं वाहिनी सूरजपुर 31 जुलाई, पीसी त्रिवेदी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्यूडी.अअवि. पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर 30 सितंबर, खिस्ट सुदर्शन मिंज उपपुलिस अधीक्षक अजाक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर 30 सितंबर, नंदलाल करोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस माना रायपुर 30 सितंबर, अशोक सिंह सेनानी पीटीएस बोरगांव 31 अक्टूबर तथा सुयेबग अहमद खान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी परिवहन विभाग 31 दिसंबर शामिल है।

पाठको की राय