Wednesday, October 21st, 2026

इरफान ने बताया क्यों राहुल द्रविड़ को मिल रहा टीम इंडिया की सफलता का क्रेडिट

नई दिल्ली
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी के मैदान में धूल चटाकर 2-1 से बॉर्डर गावसकर ट्रोफी अपने नाम की थी। इस जीत के हीरो रहे वॉशिंगटन सुदर, शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ी, जो सीनियर टीम में आने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की निगरानी में खेले थे। ऑस्ट्रेलिया में मिली सफलता का श्रेय इसकी वजह से द्रविड़ को दिया जा रहा था। राहुल द्रविड़ ने हालांकि इसका श्रेय लेने से इनकार किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे तो बिना मतलब क्रेडिट मिल रहा है। खिलाड़ियों की तारीफ होनी चाहिए। उनकी मेहनत का नतीजा है।' उल्लेखनीय है कि इस जीत के कई दिन बाद तक सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ ट्रेंड करते रहे थे। लोग जीत का असली हीरो राहुल द्रविड़ को ही बता रहे थे। इस बारे में अब भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- राहुल द्रविड़ को इसलिए सफलता का श्रेय मिल रहा है, क्योंकि वो इसके मोहताज नहीं हैं। बता दें कि द वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ जूनियर टीम के कोच थे। उन्हीं के मार्गदर्शन में पृथ्वी साव की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 का खिताब जीता था।

 

#इरफान

Source : Agency

पाठको की राय