Tuesday, October 20th, 2026

इमरान हाशमी अब किस सीन नहीं देंगे, बोले- रिटायर हो गया हूं


बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी की मानें तो वे पर्दे पर अब और किस सीन नहीं देना चाहते। दरअसल, इन दिनों इमरान अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘लुट गए’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी गाने के प्रमोशन के दौरान जब एक इंटरव्यू में उनसे उनकी सीरियल किसर वाली इमेज पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अब और नहीं...मैं रिटायर हो गया हूं।" दो दिन पहले रिलीज हुए सॉन्ग ‘लुट गए’ को अब तक करीब 3 करोड़ व्यू मिल चुके हैं। मनोज मुंतशिर के लिखे इस गाने को जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है, जबकि तनिष्क बागची ने इसे कंपोज किया है। न्यूकमर युक्ति इसमें इमरान के अपोजिट नजर आ रही हैं।

बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे ‘बरेली की बर्फी’ फेम राजकुमार-कृति
2017 में सुपरहिट फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ दे चुके राजकुमार राव और कृति सेनन एक बार फिर बड़े पर्दे के लिए साथ आए हैं। फिल्ममेकर महावीर जैन ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर दिनेश विजान की कंपनी मेडॉक फिल्म्स से एक फैमिली ड्रामा के लिए हाथ मिलाया। इस फिल्म के लिए राजकुमार और कृति को कास्ट किया गया है। फिल्म का टाइटल फिलहाल तय नहीं हुआ है। लेकिन इसमें परेश रावल, रत्ना पाठक और अपारशक्ति खुराना की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म को अभिषेक जैन डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले कुछ गुजराती फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय