Tuesday, October 20th, 2026

इन स्मार्टफोन्स पर अब काम नहीं करेगा Whatsapp 

 नई दिल्ली  
दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप iOS, एंड्रॉइड, और KaiOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। साथ ही इसे विंडोज और macOS के वेब वर्जन पर भी चलाया जा सकता है। हालांकि कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स जोड़ती रहती है, जिस वजह से कुछ पुराने डिवाइसेस के लिए यह ऐप काम करना बंद कर देता है। अब इस लिस्ट में ताजा डिवाइस एप्पल के कुछ आईफोन हैं। 

इन फोन्स पर नहीं करेगा काम
दरअसल व्हाट्सएप अब iOS 9 पर चलने वाले आईफोन्स पर काम नहीं करेगा। हमने आपको इसकी जानकारी कुछ दिन पहले भी दी थी। उस समय व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.21.50.11 ने इन आईफोन्स पर सपोर्ट खत्म किया था और अब व्हाट्सएप का स्टेबल वर्जन भी इन फोन्स पर काम नहीं करेगा। इसका सीधा मतलब है कि iPhone 4 और 4s के यूजर्स अपने फोन पर व्हाट्सएप नहीं चला पाएंगे। 
 
हालांकि अगर आपके पास iPhone 5, 5s और 5c है और अभी भी iOS 9 ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने के लिए iOS 10 पर अपग्रेड करना होगा। कंपनी के ऑफिशियल पेज से भी सपोर्टेड डिवाइसेस की लिस्ट से iOS 9 को हटा लिया गया है। यानी अगर आप आईफोन यूजर हैं तो आपके पास iOS 10 या उससे ऊपर का वर्जन होना जरूरी है। 

 

#Whatsapp 

Source : Agency

पाठको की राय