Tuesday, October 20th, 2026

इंस्टाग्राम में पोस्ट को लेकर चाकू से हमला

रायपुर
चहल-पहल वाले इलाके बुढ़ापारा में इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने युवक पर चाकू से पैर में हमला कर दिया और जान से मारने की कोशिश करते हुए उसके सिर में वार किया लेकिन वह चूक गया। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गए और घायल युवक कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने उसे अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। कोतवाली पुलिस तीनों की तलाश में लगी हुई है।

कोतवाली थाना प्रभारी मोहसिन खान से मिली जानकारी के अनुसार अजय गवली ने यश जाधव को लेकर इंस्टाग्राम में आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसे लेकर बुधवार को यश जाधव और अजय गवली के बीच बुढ़ापारा में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अजय ने अपने दो दोस्तों दिनेश और रोहित के साथ मिलकर यश पर चाकू से उसके पैर में हमला कर दिया। इतना ही नहीं यश को जान से मारने की कोशिश करते हुए उसके सिर पर भी हमला किया गया लेकिन इसमें वे चूक गए और लोगों को आते देख तीनों से फरार हो गया।

जख्मी हालत में यश कोतवाली थाने पहुंचे और अजय, दिनेश और रोहित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद यश को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल तीनों युवका फरार चल रहे है और पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय