आ गया दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन, साइज में ATM कार्ड से भी कम
नई दिल्ली
ग्राहकों को इन दिनों बड़े साइज वाले फोन काफी पसंद आ रहे हैं। बाजार में 6.5 इंच डिस्प्ले वाले डिवाइस आम हो चले हैं। ऐसे में चीन की एक कंपनी ने दुनिया का सबसे छोटा 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में मात्र 3 इंच का टच डिस्प्ले दिया गया है। फोन को चीन की कंपनी Mony ने लॉन्च किया है और इसे Mony Mint नाम दिया गया है। स्मार्टफोन छोटा होने के साथ ही वजन में भी हल्का है।
क्या है फोन के स्पेसिफिकेशंस
दिखने में यह स्मार्टफोन एक एटीएम कार्ड से भी छोटा है। फोन के बटन और पोर्ट्स भी छोटे साइज वाले हैं। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 164GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं।

पाठको की राय