Saturday, October 24th, 2026

आसनसोल नगर निगम उपचुनाव: भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

कोलकाता
 पश्चिम बंगाल के आसनसोल निकाय में उपचुनाव शुरु हो गए हैं। यहां भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 6 में आज उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में वार्ड नंबर 6 के कुल 14 बूथ पर तकरीबन 10 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त किया गया है। हर बूथ पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इस उपचुनाव के लिए प्रशासन ने दो प्रभारी अधिकारी व एक पर्यवेक्षक को नियुक्त किया है।
 
आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय को टीएमसी ने इस उपचुनाव के लिए मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने श्रीदीपी चक्रवर्ती को, सीपीएम ने सुभाशीष मंडल और कांग्रेस ने सोमनाथ चटर्जी को टिकट दिया है। गौर करने वाली बात है कि टीएमसी के पार्षद संजय बनर्जी ने यहां से इस्तीफा दे दिया था।

 

 

#मतदान जारी

Source : Agency

पाठको की राय