Tuesday, October 20th, 2026

आर्म्स लाइसेंस का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पूरे यूपी में होगा लागू आर्म्स रजिस्टर फॉर्मेट

 कानपुर 
प्रदेश के हर जिले में अलग-अलग तरह से असलहा रजिस्टर तैयार होता है। बड़े पैमाने पर हो रहे असलहा लाइसेंस फर्जीवाड़ा पर अब लगाम लगाई जाएगी। एसआईटी ने इसकी पहल की है। प्राथमिक रिपोर्ट में पूरे यूपी में एक असलहा रजिस्टर व्यवस्था लागू करने की संस्तुति की जाएगी। एक तरह के फॉर्मेट से पूरी जानकारी प्रशासन के पास होगी और फर्जीवाड़ा रुक सकेगा। नई व्यवस्था की शुरुआत कानपुर से होगी।

 बेहतर ढंग से इसे न तैयार करने की वजह से फर्जीवाड़े की संभावना रहती है। प्रशासन के पास असलहा लाइसेंसधारक की पूरी जानकारी भी नहीं होती हैं। इसे रोकने की अब तैयारी है। एसआईटी ने शासन को यूपी में एक असलहा रजिस्टर सिस्टम लागू करने की सिफारिश की है। इससे असलहे का लाइसेंस लेने वाले की हर जानकारी प्रशासन के पास होगी। उस रजिस्टर को देखकर फर्जीवाड़े की संभावना खत्म हो जाएगी। एसआईटी के मुताबिक जल्द ही यह हर जिले में लागू होगा।

इस तरह बनेगा
एसआईटी के मुताबिक इसके लिए फॉर्मेट तैयार होगा जो असलहा रजिस्टर में छपा रहेगा। उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। नाम-पता, पुरानी व वर्तमान फोटो, परिवार का सिजरा,  असलहे का प्रकार, खरीदने का साल, कारतूस की संख्या, परिवार के दो सदस्यों का ब्योरा बतौर गवाही, उनका पूरा ब्योरा, यूनिक आईडी नंबर आदि की जानकारी होगी। 

 

Source : Agency

पाठको की राय