Tuesday, October 20th, 2026

आम बजट जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाला - भाजपा

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में सोमवार को प्रस्तुत आम बजट को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि देश की जरूरतों को ध्यान में रखकर देश की लोगों को राहत पहुंचाने वाला बजट प्रस्तुत करने के लिए केन्द्र सरकार बधाई की पात्र है। साय ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल की तमाम आर्थिक चुनौतियों का सफल मुकाबला करते हुए केन्द्र सरकार ने समग्र विकास की दृष्टि से यह उम्मीदों से भरा संतुलित बजट पेश करके अपनी सुलझे आर्थिक दृष्टिकोण का परिचय दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य का बजट 94 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2.23 लाख करोड़ रुपए करके देश की स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की प्रतिबध्दता दिखाई है। वैश्विक महामारी कोविड-19 वैक्सीन विश्व मानवता को भारत की अनुपम देन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान करके कोरोना के समूलोन्मूलन के प्रति भारत सरकार ने 'सर्वे सन्तु निरामयाझ् के भारतीय जीवन दर्शन को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत के लिए 64,180 करोड़ रुपए का प्रावधान करके स्वास्थ्य क्षेत्र में हेल्थ आॅपरेशनल सेंटर, प्रयोगशालाएं स्थापित करके देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का धरातल विकसित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव, नीलू शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार का बजट स्वास्थ्य व कल्याण, भौतिक, वित्तीय पूंजी व अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करने नवाचार, रिसर्च व डेवलपमेंट पर जोर देने वाला है जिसका मूल आधार न्यूनतम सरकार-अधिकतम शासन ही है।  देश के किसानों का जीवन स्तर सुधारने के प्रति केन्द्र सरकार गंभीर है। केन्द्र सरकार ने एमएसपी के जारी रहने का एलान करके विपक्ष द्वारा देश मे भ्रम फैलाने के किए जा रहे प्रयासों को करारा जवाब दिया है। किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य दुहराते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में जानकारी दी है कि इस वर्ष किसानों की हर उपज डेढ़ गुनी एमएसपी पर खरीदकर उन्हें लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिलाने की प्रतिबध्दता व्यक्त की गई।

 

#आम बजट

Source : Agency

पाठको की राय