Tuesday, October 20th, 2026

आपोरियों पर NSA लगाने के दिए निर्देश, हाथरस की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त

 
लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस की घटना पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी ने हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव नौजरपुर में हुई घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश आधिकारियों को दिए है। बता दें कि 2018 में दर्ज छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर 01 मई को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान अमरीश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव का है। खबर के मुताबिक, पीड़िता का पिता सोमवार की शाम को अपने खेत में आलू की खुदाई कर रहा था। तभी वहां पहुंचे चार लोगों ने अमरीश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमरीश घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमरीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल ने मौका मुआयना करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी ने बताया है कि वारदात के सिलसिले में मृतक के परिजनों द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार तीनों आरोपियों की तलाश अभी जारी है। मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य निकल कर सामने आएंगे उनके मुताबिक कार्रवाई की जाएंगी।
 
एसपी ने बताया कि गौरव शर्मा के खिलाफ 16 जुलाई, 2018 को सासनी थाना पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल गौरव शर्मा जमानत पर बाहर आ गया था। 01 मई, 2021 को गौरव की पत्नी व मौसी की मृतक अमरीश की बेटियों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गौरव शर्मा ने अपनी मौसी के बेटे तथा उसके दोस्तों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया है।

 

#सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त

Source : Agency

पाठको की राय