Saturday, October 24th, 2026

आपत्तिजनक पोस्ट मामले में AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी गिरफ्तार

अहमदाबाद

गुजरात में एआईएमआईएम प्रवक्ता दानिश कुरैशी पर अमहदाबाद साइब क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दानिश कुरैशी ने ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।

कुरैशी के खिलाफ की गई शिकायत में कहा गया है कि उनकी पोस्ट से हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। बता दें कि दो दिन पहले ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि वजूखाने में शिवलिंग है। इसके बाद कोर्ट ने उस इलाको को सील करने का आदेश दिया था। हालांकि यहां लोेगों को नमाज पढ़ने से नहीं रोका गया है। कमिशन ने सर्वे की रिपोर्ट फाइल करने के लिए समय मांगा था, कोर्ट ने दो दिन का समय दिया है।

 मुस्लिम पक्ष शिवलिंग मिलने के दावे को नकार रह रहा है। उसका कहना है कि वजूखाने में पाया गया स्ट्रक्चर शिवलिंग नहीं बल्कि फव्वारा है जो कि हर मस्जिद में लगा रहता है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी कमेंट्स लिख रहे हैं। इसमें कुछ लोग शिवलिंग को लेकर भी आपत्तिजनक पोस्ट लिख रहे हैं। 

 

#ज्ञानवापी मस्जिद

Source : Agency

पाठको की राय