आधी रात से UPI यूजर्स इस समय नहीं कर पाएंगे पेमेंट, NPCI ने किया अलर्ट
नई दिल्ली
ऑनलाइन पेमेंट UPI यूजर्स के लिए नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी UPI क इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़ी खबर है। NPCI ने ट्वीट कर यूजर्स को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि आज आधी रात क बाद से यूपीआई पेमेंट में परेशानी आ सकती है। NPCI ने यूपीआई पेमेंट को लेकर यूजर्स को अलर्ट जारी किया है। एनपीसीएल की ओर से ट्वीट कर इस बारे जानकारी दी गई है कि आज रात 1 बजे से 3 बजे के बीच UPI पेमेंट करने से परेशानी आ सकती है।
UPI सर्विस अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी। एनपीएलआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिस्टम अपग्रेड की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके चलते आधी रात क बाद से पेमेंट में परेशानी आ सकती है। NPCI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पेमेंट अनुभव को ज्यादा सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए UPI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक UPI यूजर्स को देर रात पेमेंट में परेशानी आ सकती है।
खासकर रात 1 बजे से 3 बजे के बीच यूपीआई सेवाएं बाधित रहेगी। इस दौरान यूजर्स को पेमेंट करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर लिखा कि आज रात से अगले कुछ दिनों तक UPI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा। रात 1 बजे से 3 बजे तक सिस्टम अपग्रेशन का काम चलेगा, जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक चलेगा यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि NPCI ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ये काम कितने दिनों तक चलेगा। ऐस में किसी भी परेशानी स बचने के लिए बेहतर है कि आप यूपीआई से जुड़े पेमेंट दिन में ही निपटा लें। गौरतलब है कि साइबर अटैक्स से बचाने के लिए एनपीसीआई लगतार अपन सिस्टम में बदलाव कर उसे और सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहा है।

पाठको की राय