Monday, October 26th, 2026

आज राजभवन का घेराव करेगी कांग्रेस

भोपाल
नेशनल हेराल्ड मामले में लगातार तीसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ED के कार्यालय में पूछताछ चल रही है। कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा AICC कार्यालय अंदर घुसकर कांग्रेसजनों और पत्रकारों के साथ मारपीट की है। आजाद भारत मे ऐसा पहली बार हुआ जब बीजेपी सरकार द्वारा इस तरह की दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। इसके विरोध में एआईसीसी के निर्देश पर कांग्रेस आज  मामले में राजभवन का घेराव करने जा रही है। हालांकि अभी इसका समय तय नहीं हो सका है। स्थानीय निकाय के चुनाव होने के कारण आचार संहिता लागू है। इस बात को ध्यान में रखकर सीनियर लीडर्स जल्द निर्णय लेंगे।

 

#करेगी कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय