Monday, October 26th, 2026

आज पंचायत चुनाव नाम वापसी का आखिरी दिन

भोपाल
पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे अभ्यर्थियों के लिए शुक्रवार निर्णायक होगा। अभ्यर्थी दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लेकर मैदान छोड़ सकेंगे। इसके बाद जो मैदान में बचेंगे, उन्हें प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत के पंच पद के लिए कुल्हाड़ी सहित 10 प्रतीक चिह्न तय किए हैं। आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पहले चरण का मतदान 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई व तीसरे चरण का आठ जुलाई को होगा। सुबह सात से अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया जा सकेगा।

 

#पंचायत चुनाव

Source : Agency

पाठको की राय