Wednesday, October 21st, 2026

आज नामांकन दायर करेंगी भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी 

 कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दायर करेंगी। ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दायर करेंगी। दरअसल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी और भाजपा को पटखनी देकर एक बार फिर से सत्ता हासिल की थी। लेकिन ममता बनर्जी को नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। हाल ही में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन सीट और ओडिशा की एक सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया था।
ममता बनर्जी ने बुधार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि वह 10 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दायर करेंगी। इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ भगवान जानता है कि 2021 के चुनाव कैसे कराए गए थे। केंद्र सरकार ने झूठ बोला, फिर भी मुझे हरा नही पाए। नंदीग्राम में मेरे ऊपर हमले का षड़यंत्र रचा गया। हजारो गुंडे बाहर से आकर पश्चिम बंगाल को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। 

 

#ममता बनर्जी 

Source : Agency

पाठको की राय