Tuesday, October 20th, 2026

आज होगा लॉन्च, 5 मिनट चार्ज होकर 4 घंटे चलेगा Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन

 नई दिल्ली  
चीन की कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 5 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। कंपनी इस फोन को अपने होम मार्केट चीन में पिछले महीने लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो रेनो 5 सीरीज के तहत तीन और मॉडल्स आते हैं, जिन्हें भारत में बाद में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग और AI हाईलाइट वीडियो का खास फीचर मिलेगा। 

चीन में ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (करीब 38,200 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (करीब 42,700 रुपये) है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- अरॉर ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टारी नाइट में आएगा। 
 
 स्पेसिफिकेशंस के मामले में कंपनी भारत में भी चीन वाला ही मॉडल उतार सकती है। फोन में 6.55 इंच का फुलएचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल रेजॉलूशन) OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन में 65W Super Vooc 2.0 चार्जिंग दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि फोन 5 मिनट चार्ज होकर 4 घंटों का वीडियो-प्लेबैक दे पाएगा। 

 

#Oppo Reno 5 Pro

Source : Agency

पाठको की राय