Tuesday, October 20th, 2026

आज से कमलनाथ फिर शुरू करेंगे बैठकों को दौर

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ आज से मल्टी टास्क में जुटने जा रहे हैं। लगभग दो सप्ताह बाद बुधवार रात को भोपाल आए कमलनाथ के सामने प्रदेश बंद के अलावा विधानसभा में सरकार को घेरना और नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का टास्क हैं। जिसे सफल करवाने के लिए वे आज से ही जुटने जा रहे हैं। कमलनाथ के आव्हान पर 20 फरवरी को आधे दिन का प्रदेश बंद करवाया गया है।

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस को इस बंद के जरिए अपनी ताकत दिखाना है। इसे लेकर कमलनाथ आज से जिले से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से बंद को लेकर किए जा रहे प्रयासों की अपडेट लेंगे। इसके साथ ही उन्हें विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाना है। यह रणनीति आज या कल बनाई जाएगी। इस रणनीति को बनाने में सीनियर विधायकों के साथ कमलनाथ बैठक कर सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी 22 फरवरी से पहले बुलाई जा सकती है।

हालांकि अभी विधायक दल की बैठक 22 फरवरी को होना तय किया गया है। वहीं विधायक दल की बैठक में सदन के अंदर सरकार को घेरने की रणनीति भी कमलनाथ को आगामी चार दिनों के अंदर बनाना है।

इसके अलावा कमलनाथ को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाना है। विधानसभा सत्र के बाद प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में कमलनाथ को इन चुनावों को लेकर भी रणनीति के साथ ही महापौर और अध्यक्ष के उम्मीदवारों का चयन करना है।

 

#कमलनाथ

Source : Agency

पाठको की राय