Tuesday, October 20th, 2026

आज से एयर मार्शल राजेश कुमार स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की संभालेंगे जिम्मेदारी

नई दिल्ली 
एयर मार्शल राजेश कुमार रविवार को स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह एयर मार्शल एनएस ढिल्लन की जगह लेंगे जो कि 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि फाइटर पायलट एनएस ढिल्लन 1 अप्रैल 2019 से इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजेश कुमार फिलहाल मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिग इन चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने 1 जनवरी 2019 में इस पद का कार्यभार ग्रहण किया था। जानकारी के मुताबिक एयर मार्शल राजेश कुमार जून 1982 में इंडियन एयर फोर्स में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ था।  एयर मार्शल राजेश कुमार इजरायल में अवाक्स के वायु सेना प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम के लीडर के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एरोनॉटिक डेवलपमेंट एजेंसी बेंगलुरु में भी भारतीय वायु सेना के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग टीम के डायरेक्टर रह चुके हैं। राजेश कुमार को उनके पराक्रम और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।
 

 

#आज

Source : Agency

पाठको की राय