आज रात 12 बजे से फास्टैग होगा अनिवार्य
नई दिल्ली
भारत में आज 15 फरवरी की रात 12 बजे से ऑटोमेटिक पेमेंट सिस्टम फास्टैग (FASTAG) को अनिवार्य कर दिया जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि फास्टैग को अनिवार्य करने की समय सीमा को अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत फास्टैग टोल टैक्स सुविधा को अपनाएं। बता दें कि फास्टैग तो 2016 में पेश किया गया था। इसे अनिवार्य करने के बाद टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन से छूटकारा मिलेगा।
नितिन गडकरी ने बताया कि फास्टैग को लागू करने की तारीख को दो-तीन बार बढ़ाया गया है ताकि लोग समय रहते फास्टैग खरीद लें, लेकिन अब फास्टैग को लागू करने की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यानी आज से टोल प्लाजा के सभी लेन पर फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है। क्या है फास्टैग फास्टैग एक डिजिटल स्टीकर है जिसे गाड़ियों के शीशे पर लगाया जाता है। यह रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। जब गाड़िया टोल प्लाजा से गुजरती हैं तब फास्टैग से जुड़े बैंक या प्रीपेड अकाउंट से अपने आप ही टोल टैक्स का भुगतान हो जाता है।
ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया टीजर हुआ जारी, जल्द होगी लाॅन्च इससे गाड़ियों को टोल पलजा पर रुक कर टोल भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत होती है साथ ही प्रदूषण भी कम होता है। 100 प्रतिशत टोल कलेक्शन लागू होने के बाद गाड़ियां टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी जिससे जाम की स्थिति से भी निजात पाया जा सकेगा। इन वाहनों पर फास्टैग है जरूरी फास्टैग को सभी पैसेंजर चारपहिया वाहन, बस, ट्रक, लाॅरी और निर्माण में उपयोग होने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए लागू किया गया है। बता दें कि दोपहिया वाहनों में फास्टैग लगवाना जरूरी नहीं है।

पाठको की राय