Tuesday, October 20th, 2026

आज पेश किए गए बजट से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कोई राहत नहीं मिली

भोपाल 
मप्र सरकार द्वारा आज पेश किए गए बजट से लोगों पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कोई राहत नहीं मिली है। सरकार ने वैट घटाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। इस पर मप्र पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने निराशा जताई है और कहा है कि अब नए सिरे से पुन: सरकार के समक्ष मांग उठाएंगे, ताकि कुछ न कुछ राहत मिल सके। गौरतलब है कि मप्र पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन लंबे समय से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की मांग कर रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वैट दरें कम करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कम से कम पांच-पांच रुपये प्रति लीटर की राहत दी जानी चाहिए।

इधर, पेट्रोल एवं डीजल के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 99.21 रुपये एवं डीजल के भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर रहे। इसके साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे आमजन के घर का बजट भी गड़बड़ा रहा है।मप्र पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि बीते आठ महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अब तक काफी वृद्धि हो चुकी है। खासकर पेट्रोल की कीमतें अधिक बढ़ी हैं। इसलिए सरकार से वैट दरों में कटौती कर आमजन को राहत देने की मांग उठा रहे थे, लेकिन बजट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। सरकार को ऐसे प्रविधान करना चाहिए, जिससे कम से कम पांच-पांच रुपये प्रति लीटर की राहत मिले। अब सरकार के समक्ष फिर से यह मांग उठाएंगे।

 

#पेट्रोल-डीजल

Source : Agency

पाठको की राय