आज पीएम मोदी करेंगे कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन
नई दिल्ली
पीएम मोदी द्वारा उठाया जाने वाला ये कदम एक राष्ट्र, एक गैस ग्रिड के निर्माण की दिशा में अहम कदम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी का ये कार्यक्रम आज सुबह 11 बदे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी साथ होंगे। इसके अलावा केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।
450 किलोमीटर लंबी है ये पाइपलाइन पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह पाइपलाइन ''एक देश, एक गैस ग्रिड'' के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ये पाइपलाइन 450 किलोमीटर लंबी है और इसका निर्माण गेल ने किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट को बनाने में कुल लागत तकरीबन 3000 करोड़ रुपये थी और इसके निमार्ण ने 12 लाख से ज्यादा मानव-दिवसीय रोजगार पैदा किया किए हैं। जानकारी के मुताबिक ये कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाना अपने आप में एक चुनौती थी, क्योंकि पाइपलाइन के रूट में 100 से ज्यादा स्थानों पर जल निकायों को पार करना जरूरी था। इस पाइपलाइन को क्षैतिज दिशात्मक ड्रिलिंग विधि नामक विशेष तकनीक के द्वारा बिछाया गया है। जानिए कितनी है इस पाइपलाइन की क्षमता पीएमओ ने बतयाा है कि इस पाइपलाइन के पास हर दिन 12 मिलियन मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की परिवहन क्षमता है।
यह कोच्चि में तरलीकृत प्राकृति गैस टर्मिनल से मंगलुरु तक प्राकृतिक गैस ले जाएगा। बीच में ये पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर, एर्णाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड जिलों के बीच से जाएगा। जानिए कैसे होगा इस पाइपलाइन से आपको फायदा कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के रूप में पर्यावरण के अनुकूल और किफायती ईंधन सप्लाई करेगी। इसके साथ ही ये परिवहन क्षेत्र को संकुचित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) देगी। इसके अलावा ये पाइपलाइन जिलों में वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों को भी प्राकृतिक गैस की सप्लाई करेगी। स्वच्छ ईंधन की खपत से वायु प्रदूषण पर रोक ये पाइपलाइन एयर क्वालिटी में सुधार लाने में भी मददगार होगी।

पाठको की राय